Home ताज़ा खबरें कृषि कानूनों पर सदन में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, पढिये पूरी खबर

कृषि कानूनों पर सदन में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, पढिये पूरी खबर

हरियाणा विधानसभा

चंड़ीगढ़,(आवाज केसरी) ।  हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में आज कृषि कानूनों को लेकर भारी हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायकों ने यह मामला उठाया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के विधायकों में तीखी नोकझोंक हो गई। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन की वेल में आ गए। इससे सदन की कार्यवाही में बाधा भी आई। दूसरी ओर, 10 मार्च को विधानसभा में कांग्रेस के अविश्‍वास प्रस्‍ताव के मद्देनजर भाजपा और जननाय‍क जनता पार्टी (JJP) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है।

मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस विधायकों ने तीन केंद्रीय कानूनों का मुद्दा उठाया और इस पर चर्चा की मांग की। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के विधायकों में तीखी बहस हो गई। अंबाला से भाजपा के विधायक असीम गोयल ने कांग्रेस की विधायक गीता भुक्कल को दी चुनौती कि वह बिना पढ़े तीनों कानूनों का नाम बता दें। इसके बाद गोयल और गीता भुक्‍कल में तीखी बहस हो गई।

[the_ad id='25870']

इसके बाद कांग्रेस के विधायक उत्‍तेजित हो गए और नारेबाजी करते हुए सदन की वेल में आ गए। इससे सदन की कार्यवाही भी बाधित हुई। बाद में स्‍पीकर ज्ञानचंद गुप्‍ता के समझाने के बाद कांग्रेस विधायक अपनी सीटों पर वापस आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here