पलवल, 22 जनवरी। सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप की अध्यक्षता में मंगलवार को एक मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में ई-संजीवनी से संबंधित चर्चा की गई। सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड-19 की बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पलवल ने ई-संजीवनी ओपीडी की ऑनलाइन शुरुआत की है। ऑनलाइन ओपीडी के माध्यम से मरीज विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह मशवरा करने के साथ-साथ अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है, ताकि उन्हें लंबी-लंबी लाइनों में ना लगना पड़े। साथ ही ऑनलाइन सलाह के बाद अगर मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच सकता है तो उसके तीमारदार नजदीकी सरकारी अस्पताल से दवाइयां ले सकते हैं।
यह जानकारी सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप ने दी कि अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर सुबह 10 बजे से 1 बजे तथा दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक सोमवार से शनिवार तक संजीवनी ओपीडी पर उपलब्ध रहेंगे। कोई भी व्यक्ति इन डॉक्टरों से ऑनलाइन सलाह मशवरा कर सकता है। डा. ब्रह्मदीप ने बताया कि सलाह मशवरा के दौरान चैकअप इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में करीब 300 से अधिक डा. ई-संजीवनी ओपीडी के तहत जुड़े हुए हैं, जिसमें पलवल जिले से तकरीबन 16 डॉक्टर पहले से ही पंजीकृत थे। अब 20 चिकित्सा अधिकारी नए पंजीकृत किए गए हैं। जोकि लोगों को इलाज के बारे में जानकारी देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 300 से अधिक डॉक्टर ई-संजीवनी ओपीडी के अंतर्गत जुडे हुए है। यह निर्णय कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि अस्पतालों में मरीजों की भीड़ इक्कठा ना हो। खासकर गर्भवती महिलाएं व टी.बी. के मरीज व कोरोनिक डिजीज से युक्त मरीजों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसका तरीका बहुत ही सरल है। ई-संजीवनी एप डाउनलोड करने के बाद अपना फोन नंबर डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है व एप द्वारा आपकी अपॉइंटमेंट डॉक्टर के साथ फिक्स हो सकती है।
ई-संजीवनी ऐप पर परामर्श दे रहे हैं डॉक्टर्स : सिविल सर्जन
[the_ad id='25870']