पलवल, (आवाज केसरी) पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले 32 दिन से चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। आज सोमवार को यहां किसानों के विरोध धरना प्रदर्शन में फरीदाबाद और पलवल जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के आशा वर्करों ने भाग लिया। ये सभी वर्कर सीटू के झंडे लेकर धरना स्थल पर पहुंची जहां पर इन्हें सीटू की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ए.के. सिद्धु ने सम्बोधित किया।

पलवल में गत 4 दिसंबर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन में आशा वर्करों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीटू के बैनर तले आशा वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एके सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर उभरा रूस केवल तीन कृषि कानूनों के कारण नहीं है बल्कि यह आक्रोश केंद्र सरकार की उन नीतियों के खिलाफ है जिनके कारण पूरे देश का किसान और मजदूर पीसने के लिए मजबूर हो रहा है। अब देश की जनता ने मन बना लिया है कि इस सरकार को चलता कर के ही लोग अपने घरों में वापस जाएंगे।
![VideoCapture_20210104-203000[1]](https://aawazkesari.in/wp-content/uploads/2021/01/VideoCapture_20210104-2030001-640x360.jpg)
