नई दिल्ली, (आवाज केसरी) । देश में कड़ाके की ठंड जारी है। पिछले 1 हफ्ते से बढ़ी ठंड ने मौसम में काफी बदलाव कर दिया है। दिल्ली,पंजाब, हरियाण सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर बरकरार है, जिसके चलते आज उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान में 1स 2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जम्मू कश्मीर के साथ ही हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी।
पहाड़ों में लगातार हो रहे हिमपात के चलते भारत में ठंडा प्रकोप बना हुआ है। सोमवार को राजस्थान के माउंट आबू में तो न्यूनतम तापमान-2 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि दिल्ली में दिनभर धूप भी खिली रही। इससे दिल्लीवासियों को ठिठुरन से थोड़ी राहत मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों दिल्लीवासियों को और अधिक ठंड के लिए तैयार रहना होगा। इसके साथ ही सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) का कहना है कि दिल्ली में ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 329 (बहुत खराब श्रेणी) में बना हुआ है। बता दें कि ठंड के साथ-साथ देश के ज्यादातर राज्यों में सुबह के वक्त स्मॉग भी दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को वाहन चलान में भी परेशानी आ रही है।
यूपी के कानपुर में शीतलहर से लोगों की छूटी कंपकपी
यूपी के में ठंड के साथ-साथ सुबह और शाम को धुंध के साथ वतावरण में कोहरा छाने लगा है। कैस्पियन सागर की ओर से शुष्क हवा लगातार आ रही हैं, अगले कुछ दिनों में फिर से पारा नीचे गिरेगा। कानपुर शहर में भी मंगलवार की सुबह शीत लहर से लोगों की कंपकपी छूटती रही।
माना जा रहा है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक भले ही बादल छाए हों, लेकिन न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। बीते दिन प्रदेश में ऊधमसिंहनगर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ और मैदान में पाला गिरने की आशंका है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरा बना रहेगा।