पलवल,(आवाज केसरी) श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय एवं सामाजिक समरसता मंच पलवल के तत्वाधान में भगिनी निवेदिता जयंती का कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरू मुख्य अतिथि रहे व मुख्य वक्ता इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रिसर्च वैज्ञानिक श्री गंगा शंकर मिश्रा थे।
कार्यक्रम में बोलते हुए श्री राज नेहरू ने भगिनी निवेदिता के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की भूरी भूरी सराहना की। उन्होंने बताया कि आयरिश महिला होते हुए भी भगिनी निवेदिता ने अपने आपको यहां के गरीबों व महिलाओं के लिए समर्पित कर दिया था। जिस समय देश में बीमारी फैली और डॉक्टरों ने सबको अपने घर में रहने के लिए निर्देश दिए उस समय भी वह गरीबों /बीमारों की मदद करने के लिए तथा उनके घरों की सफाई करने के लिए गरीब और मलिन बस्तियों में घूमती रही।
मुख्य वक्ता श्री जी एस मिश्रा ने भगिनी निवेदिता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयरिश मूल की, पादरी पिता से जन्मी मार्गरेट नोबल नर सेवा नारायण सेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अनेक विषम परिस्थितियों के बाद भी भारत के लोगों के लिए उत्सर्ग कर दिया। उन्हें बाल विवाह, सती प्रथा, विधवा उत्पीड़न जैसी कुरीतियों को समाप्त करते हुए महिला शिक्षा, विधवा विवाह एवम् महिला सशक्तिकरणआदि के क्षेत्र में बहुत उल्लेखनीय योगदान दिया। महिला शिक्षा /महिला सशक्तिकरण के अलावा ज्ञान/ विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जगदीश चंद्र बोस को विज्ञान प्रयोगशाला बना कर दी जिससे वह research कर सके और उन्होंने नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा श्री मिश्रा ने भारत के ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ते हुए कदमों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस ढंग से अनेक ऐसे आविष्कार भारत में अब हो रहे हैं जिनसे भारत बहुत जल्दी पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन हो सकेगा। उन्होंने पेट्रोलियम के क्षेत्र में हो रही तरक्की के बारे में भी उपस्थित श्रोताओं को बताया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर ज्योति राणा डीन, छात्र कल्याण संकाय तथा प्रबंधन, प्रोफेसर आर एस राठौर कुलसचिव एवं प्रोफ़ेसर सिद्धार्थ सरकार डीन एकेडमिक ने भी अपने विचार रखे मंच संचालन सामाजिक समरसता मंच के संयोजक व कुलपति के विशेष कार्य अधिकारी संजीव तायल ने किया कार्यक्रम में प्रोफेसर रिशिपाल, रविंद्र कुमार, सुश्री चंचल भारद्वाज, विपिन माथुर, संजय सिंह राठौर, डॉ ललित शर्मा, संदीप कुमार, नीति अरोड़ा और शिखा गुप्ता आदि मौजूद थे।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मनाई गई भगिनी निवेदिता जयंती
[the_ad id='25870']