Home ताज़ा खबरें हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारियों ने मनाई गांधी जयंती

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारियों ने मनाई गांधी जयंती

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारी पुष्म अर्पित करते हुए

पलवल,(विनोद दीक्षित आवज केसरी)। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल द्वारा दो अक्टूबर को गांधी आश्रम पहुंचकर  महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री मय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जन्मोत्सव मनाया गया। स्काउट्स के सभी पदाधिकारियों ने गांधी म्यूजियम को देखा तथा यशपाल मंगला ने म्यूजियम के इतिहास को बड़ी सरलता से समझाया।

यशपाल मंगला ने बताया कि ऐतिहासिक रहे गांधी आश्रम का शिलान्यास दो अक्टूबर 1938 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने किया। उन्होंने बताया कि जब सुभाष चन्द्र बोष पलवल आये थे तो यहाँ पलवल के व्यापारी वर्ग ने उनके सम्मान में कपड़े के थान के थान बिछा दिए थे और उनके घोड़े को धरती पर नहीं चलने दिया था जबकि आजकल किराए पर लिया गया रेड कारपेट बिछाया जाता है।

[the_ad id='25870']
म्यूजियम से रूबरू करवाते हुए – यशपाल मंगला

इसके बाद सफाई अभियान चलाया गया तथा लोगों में मास्क बांटे तथा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की शिक्षाओं की चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रह्लाद डागर टहरकी, डॉ सुरेंद्र शर्मा, डॉ रूप, ममता शर्मा, गीता माही, रवि बंजारा, सुंदर सिंह, सुंदर संत, यशमा सिंह और चंद्रपाल मुख्य रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here