Home कारोबार सोने और चांदी के रेटों में भारी गिरावट, 50 हजार से...

सोने और चांदी के रेटों में भारी गिरावट, 50 हजार से भी नीचे सोना और 60 हजार से नीचे आई चांदी

आवाज केसरी
GCM Jewellers - Delhi Palwal

नई दिल्ली, (आवाज केसरी) ।  सोना और चांदी के रेटों में वीरवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के रेट 50 हजार से भी नीचे आ गए हैं। एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 22 कैरेट सोना 49 हजार 640 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है वहीं सर्राफा बाजार में यह सोना 49 हजार के आसपास आ गया है। चांदी के रेटों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी  जीसीएम ज्वैलर्स के प्रबंधक मुकेश मित्तल ने दी है।

साथ ही उन्होंने बताया कि सोना बाजार के रेटों के मुताबिक 22 कैरेट सोने के रेटों में एक दिन में 670 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के रेट अब 50 हजार से भी कम हो गए हैं। 22 कैरेट सोने के आज के रेट 49 हजार 640 रुपए प्रति दस ग्राम है। इसमें 670 रुपए प्रति दस ग्राम की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है।

[the_ad id='25870']

वहीं 24 कैरेट सोने के रेटों में भी भारी कटौती हुई है। अब 24 कैरेट शुद्ध सोने के रेट 50 हजार 640 रुपये हो गए हैं। पिछले कई दिनों से लगातार थोड़ा थोड़ा करके सोने के रेटों में काफी कटौती हुई है। एक वक्त था जब सोने के रेट 58 हजार को छू गए थे। लेकिन अब सोना फिर से सस्ता हो गया है। इधर चांदी के रेटों में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी के रेट 1000 रुपये प्रति किलो की दर से कम पर खुले हैं। चांदी के रेट अब 60 हजार से भी कम हो गए हैं। चांदी के रेट आज 59 हजार 660 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से हैं। को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here