नई दिल्ली, (आवाज केसरी) । कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों – दिन बढती ही जा रही है। यह थमने का नाम ही नहीं ले रही है। भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 54 लाख के पार पहुंच गया है, जबकि कोरोना की चपेट में आकर 87882 लोगों की जान जा चुकी है। देश में कोविड के अभी 1003299 एक्टिव केस हैं। एक तरफ जहां भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है तो वहीं, राज्यों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक कोरोना मरीज हैं।
कोरोना को मात देने में सबसे आगे भारत
भारत कोरोना संक्रमण के मामलों में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा कोरोना केस अमेरिका में हैं। साथ ही इस बीमारी को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भारत अमेरिका से आगे है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में रिकवरी दर 80 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे तक का जारी कोरोना का आंकड़ा
देश में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या | 5487580 |
भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा | 87882 |
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या | 4396399 |
देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या | 1003299 |
देश में बीते 24 घंटे में गई 1130 कोरोना मरीजों की जान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86,961 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 1,130 मरीजों की मौत हुई है।