होडल (पलवल), (आवाज केसरी) भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पहली बार पलवल पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री धनखड़ का सिहोल , सोंद्ध तथा होडल में जोरदार स्वागत किया गया | यहाँ पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश भाजपा संगठन की बजाय प्रदेश सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री के रूप में बात करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों की प्रशंशा करते हुए यह सरकार किसानों हित में अच्छा कार्य कर रही है। प्रदेश में गन्ने की फसल का मूल्य 340 रूपए प्रति क्वंटल है,जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में 310 रूपए प्रति क्वंटल है। राज्य सरकार की फसलों में हुए नुकसान की भरपाई नीति सबसे अच्छी है |पडौसी पंजाब मैं जहा आठ हजार रूपये है वहीं हरियाणा में बारह हजार रूपये दिए जा रहे हैं जबकि देश के दुसरे राज्य तो खराबा मुआवजा देने में दूर -दूर तक भी नहीं हैं |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन अध्यादेश लागू किए गए है। इनके अंर्तगत जो किसान फसल की स्वयं बिक्री करना चाहते है या एफ.पी.ओ. बनाकर फसल की बिक्री करना चाहते है, यदि कोई व्यापारी खेती के व्यवसाय को करना चाहता है आदि अनेक विकल्प दिए गए है। किसान अपनी फसल को स्वयं भी बेच सकता है या फिर एफ.पी.ओ. या कांट्रेक्टर के माध्यम से भी बेच सकता है। अध्यादेशों में किसानों को एक देश एक बाजार का प्लेटफार्म दिया गया है, जिसमें किसान अपने उत्पाद को देशभर में कहीं भी बेच सकता है। किसान अब अपनी फसल का रेट भी खुद तय कर सकता है। जो किसान अपनी फसल का रेट तय कर उसे बेचना चाहता है, ऐसे किसानों को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने यह कानून लागू किया है। किसानों को यह एक अतिरिक्त सुविधा सरकार द्वारा दी गई है। प्रदेश की मंडियों में फसलों की सरकारी खरीद एमएसपी पर सुचारू रूप से जारी रहेगी। किसान मंडियों में फसलों को तभी लेकर आए जब सरकारी खरीद शुरू की जाए ताकि किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिल सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पलवल जिले के किसानों को बागवानी की तरफ अग्रसर करने के लिए होडल में बागवानी उत्कृष्टता केंद्र खोला गया है ताकि किसान फल, फूल व सब्जियों की खेती कर सकें। पशुधन को आगे बढाने के लिए सरकार ने योजनाएं बनाई है, जिनका लाभ पशुपालकों को पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए घर-घर तक जाएं और लोगों की जनसमस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। रविवार को होडल के डबचिक टूरिजम कॉम्प्लेक्स में हरियाणा के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सिहौल में मेहरचंद गहलौत और उनके सैंकड़ों समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया |
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पलवल के विधायक दीपक मंगला, होडल के विधायक जगदीश नायर, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, गौरव गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, मेहरचंद गहलौत, पूर्व विधायक रामरतन, हरेंदर तेवतिया, अविनाश शर्मा, पवन अग्रवाल, हरेंदरपाल राणा, वीरपाल दीक्षित, राधेश्याम कालडा, जगमोहन, ओमप्रकाश गर्ग सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।