Home ताज़ा खबरें महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करना जीवन का उद्देश्य – जैन

महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करना जीवन का उद्देश्य – जैन

पलवल,(आवाज केसरी) । मानव अधिकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया कि महिला विंग (हरियाणा प्रदेश) द्वारा बुधवार को जरूरतमंद विधवा महिला को सिलाई मशीन भेट की गई। जरूरत मंद महिला प्रेम शर्मा निवासी पलवल महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजलि जैन के नेतृत्व में रोजगार चलाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन दी।

डॉ अंजलि जैन ने कहा एसोसिएशन का उद्देश्य महिलाओं के हित की लड़ाई लड़ने के साथ सामाजिक कार्य करना भी है। जरूरतमंद व गरीब महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के साथ उनको स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करना जीवन का उद्देश्य है।

[the_ad id='25870']

इस अवसर पर अनीता भारद्वाज,रीना अग्रवाल,हिना कपूर,ममता शर्मा,प्रवीण आहूजा,सचिन जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here