Home धर्म पुण्य लाभ के लिए हिन्दू पंचांग आज

पुण्य लाभ के लिए हिन्दू पंचांग आज

पंडित अर्जुन आचार्य

🌹🙏✒️पंडित अर्जुन आचार्य ✒🙏🌹🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞⛅ *दिनांक 24 जुलाई 2020*⛅ *दिन – शुक्रवार*⛅ *विक्रम संवत – 2077 (गुजरात – 2076)*⛅ *शक संवत – 1942*⛅ *अयन – दक्षिणायन*⛅ *ऋतु – वर्षा*⛅ *मास – श्रावण*⛅ *पक्ष – शुक्ल* ⛅ *तिथि – चतुर्थी दोपहर 02:34 तक तत्पश्चात पंचमी*⛅ *नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी शाम 04:03 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*⛅ *योग – वरीयान् सुबह 08:59 तक तत्पश्चात परिघ*⛅ *राहुकाल – सुबह 10:54 से दोपहर 12:33 तक* ⛅ *सूर्योदय – 06:10*⛅ *सूर्यास्त – 19:19* ⛅ *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*⛅ *व्रत पर्व विवरण – विनायक-दुर्वा गणपति चतुर्थी* 💥 *विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
 🌷 *नागपंचमी* 🌷🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है।*🙏🏻 *ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा व भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है उसे व उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता। इस बार यह पर्व 25 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा किस प्रकार करें, इसकी विधि इस प्रकार है-* 🌷 *पूजन विधि* 🌷🙏🏻 *नागपंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें इसके बाद नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा (सोने, चांदी या तांबे से निर्मित) के सामने यह मंत्र बोलें-*🌷 *अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।**शंखपाल धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।**एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।**सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात:काले विशेषत:।।**तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।*🙏🏻 *इसके बाद पूजा व उपवास का संकल्प लें। नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाएं। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर गंध, फूल, धूप, दीप से पूजा करें व सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यह प्रार्थना करें-*🌷 *सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले।।**ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।**ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।**ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।*🙏🏻 *प्रार्थना के बाद नाग गायत्री मंत्र का जप करें-*🌷 *ऊँ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।*🐍 *इसके बाद सर्प सूक्त का पाठ करें* 🐍🌷 *ब्रह्मलोकुषु ये सर्पा: शेषनाग पुरोगमा:।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।**इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासुकि प्रमुखादय:।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।**कद्रवेयाश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।**इंद्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखादय:।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।**सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।**मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखादय:।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।**पृथिव्यांचैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।**सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।**ग्रामे वा यदिवारण्ये ये सर्पा प्रचरन्ति च।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।**समुद्रतीरे ये सर्पा ये सर्पा जलवासिन:।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।**रसातलेषु या सर्पा: अनन्तादि महाबला:।**नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*🐍 *नागदेवता की आरती करें और प्रसाद बांट दें। इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते है।🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक8 जुलाई दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक4 अगस्त रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक
एकादशीबुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशीगुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशीगुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी
प्रदोषगुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
अमावस्या20 जुलाई 2020 – सोमवार – श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)
पूर्णिमाआषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार
मेष – पॉजिटिव – आज आपके स्वभाव में भरपूर उदारता और भावुकता रहेगी। साथ ही घर-परिवार के संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बाहरी गतिविधियों और मित्रों से संपर्क आपके लिए कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रहे हैं।नेगेटिव – परंतु किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ कोई बातचीत या महत्वपूर्ण काम करने से पहले उसके बारे में छानबीन व जांच-पड़ताल अवश्य करें, कुछ धोखा होने की संभावना भी लग रही है। आज स्वभाव में चंचलता भी रहेगी।व्यवसाय – नौकरीपेशा लोगों को तो अभी वर्तमान में चल रहे कार्यों पर ही ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के परिवर्तन करने की चेष्टा ना करें, क्योंकि अभी कोई फायदा नहीं है। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी।लव – आपकी अपने जीवन साथी और घर परिवार के प्रति सहयोग और समर्पण की भावना परिवार में खुशनुमा माहौल रखेगी। दोस्तों के साथ भी पारिवारिक मनोरंजन दायक प्रोग्राम बनेंगे।स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से कुछ थकान महसूस हो सकती है।भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9
वृष – पॉजिटिव – वृष राशि के स्वामी शुक्र की अपनी राशि में ही कुछ समय से स्थिति आपके व्यक्तित्व को निखार रही है। साथ ही आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है। अपने इन गुणों के द्वारा आर्थिक व व्यवसाय के मामलों में सफलता प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे।नेगेटिव – परंतु कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित हो जाना और स्वार्थ की भावना की वजह से संबंधों में दिक्कत आ सकती हैं। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में उपयोग करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय – इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्य में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिलने के योग बन रहे हैं। उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई स्थान परिवर्तन संबंधी सूचना मिलने की संभावना है।लव – बच्चों और जीवन साथी के साथ मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होगा साथ ही घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा।स्वास्थ्य – डायबिटीज वाले व्यक्ति लापरवाही ना बरतें और अपनी नियमित जांच करवाते रहें।भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3
मिथुन – पॉजिटिव – आप अपनी बेहतरीन कार्य क्षमता के बल पर धन संबंधी कुछ नई नीतियों का प्लान करेंगे और उसमें सफलता भी हासिल होगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग करने से खुशी महसूस होगी।नेगेटिव – परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। आपकी नियमित देखभाल की भी आवश्यकता है। बाहरी गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण उन्हें नजरअंदाज ना करें।व्यवसाय – व्यवसाय में स्थान परिवर्तन या इंटीरियर में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। ऐसा करने से आपकी परेशानियों का कुछ समाधान अवश्य निकलेगा। वैसे भी आपकी मेहनत के अनुरूप आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे।लव – मौसमी बदलाव की वजह से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। इसलिए घर-परिवार व व्यवसाय संबंधी सभी गतिविधियों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गरिष्ठ व बादी वाले भोजन के सेवन से परहेज करें।भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8
कर्क – पॉजिटिव – आज आपका पूरा ध्यान धन निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही साथ आय के साधन भी बने रहने से भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। रिस्क संबंधी कोई कार्य आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।नेगेटिव – परंतु ध्यान रखिए कि आपका बहुत अधिक प्रैक्टिकल होना कुछ नजदीकी संबंधों में खटास उत्पन्न कर सकता है। अपने अंदर अहम की भावना ना उत्पन्न होने दें।व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आपके लिए व्यवसाय संबंधी कुछ नई उपलब्धियां प्रदान करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित योगदान देने से उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।लव – पति-पत्नी के संबंधों में किसी प्रकार की तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। साथ ही प्रेम संबंधों में भी कुछ तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।स्वास्थ्य – सिर दर्द, माइग्रेन जैसी दिक्कत महसूस रहेगी। अधिक गर्मी और उमस भरे वातावरण से अपना बचाव करें।भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह – पॉजिटिव – आज कुछ अनजान लोगों के साथ आपके संपर्क स्थापित होंगे। अगर किसी प्रॉपर्टी को बेचने संबंधी कोई योजनाएं चल रही है तो उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। दोस्तों के साथ समय व्यर्थ करने की अपेक्षा अपने काम पर अधिक ध्यान लगाएं।नेगेटिव – कोर्ट केस संबंधी किसी भी मामले में लापरवाही ना बरतें। किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर भी लग सकते हैं। आज कोई निर्णय लेने में दिक्कत महसूस होगी। परंतु कहीं से उचित सलाह भी प्राप्त हो जाएगी।व्यवसाय – व्यावसायिक कार्य में मार्केटिंग संबंधी सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। साथ ही साथ सारी पेमेंट भी मिलती जाएंगी, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस का वातावरण तनाव मुक्त रहेगा।लव – पति-पत्नी के संबंधों में खट्टी-मीठी नोकझोंक संभव है। परंतु समय रहते समाधान भी निकल आएगा और पुनः वातावरण सामान्य हो जाएगा।स्वास्थ्य – बदन दर्द और थकान जैसी परेशानी महसूस होगी। उचित आराम ले और इलाज भी करवाएं।भाग्यशाली रंग: जामनी, भाग्यशाली अंक: 7
कन्या – पॉजिटिव – कन्या राशि के जातक अपने कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित है। इस समय भाग्य भी उनको सहयोग कर रहा है। इन ग्रह स्थितियों का सदुपयोग करें। कोई पारिवारिक धार्मिक कृत्य संबंधी योजना भी बन सकती है।नेगेटिव – आज मन किसी बात को लेकर विचलित रहे सकता है। साथ ही नींद ना आने के कारण कुछ थकान भी महसूस रहेगी। आपको अपने स्वभाव में कुछ लचीलापन लाने की आवश्यकता है। क्योंकि शंकालु स्वभाव की वजह से ही दिक्कत उत्पन्न हो रही है।व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियों के प्रति आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा और दूरदराज क्षेत्रों से महत्वपूर्ण आर्डर भी मिलने की संभावना है। जिसे आप समय रहते पूरा भी कर लेंगे। परंतु अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर ही कार्य करें।लव – परिवार और व्यवसाय के बीच उचित समन्वय रहेगा। जिससे परिवार में सुखमय माहौल बना रहेगा।स्वास्थ्य – स्वास्थ्य यूं तो ठीक रहेगा लेकिन कोई पुरानी बीमारी दोबारा से उभर सकती है। अतः इसके प्रति सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 1
तुला – पॉजिटिव – आज सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जिनकी वजह से मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्या को लेकर इन संपर्क सूत्रों की मदद से आपकी परेशानियों का कोई हल जरूर निकलेगा।नेगेटिव – किसी समय अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। यात्रा संबंधी कोई भी प्रोग्राम आज स्थगित ही रखें क्योंकि इनसे भी कोई फायदा नहीं होने वाला।व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में पब्लिक से अपने रिलेशन अधिक स्ट्रांग बनाएं। जिससे आपके कार्य की अधिक से अधिक एडवरटाइजमेंट होगी और काम में बढ़ोतरी होगी। परिवार के बुजुर्गों की सलाह पर भी जरूर विचार करें।लव – विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। इनकी वजह से पारिवारिक जीवन में भी कटुता आ सकती हैं। साथ ही घर के माहौल में डिसीप्लिन बनाकर रखें।स्वास्थ्य – आज अंदर कुछ ऊर्जा और आत्म बल की कमीं महसूस करेंगे। योगा और मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें।भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक – पॉजिटिव – आज आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर कार्य करेंगे। जिससे आप की कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। धन संबंधी नीतियों पर दोबारा विचार करें। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में भी आपका योगदान रहेगा।नेगेटिव – पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है। इसलिए आज इससे संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित ही रखें। आपका कभी-कभी आक्रामक स्वभाव आपके लिए कुछ परेशानियां उत्पन्न कर देता है। अपने गुस्से पर काबू रखना अति आवश्यक है।व्यवसाय – कार्य क्षेत्र में की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी कुछ शुभ परिस्थितियां बन रही हैं।लव – जीवन साथी का आपको पूरा भावनात्मक सहयोग मिलेगा। जिसकी वजह से आप कार्यों के प्रति पूरा ध्यान दे पाएंगे। संतान की किसी परेशानी में उसका मनोबल बनाकर रखना भी आपकी जिम्मेदारी है।स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु कभी-कभी आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस करेंगे। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें।भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4
धनु – पॉजिटिव – धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और उनका सहयोग करना आपके मान – सम्मान को बढ़ाएगा। साथ ही आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।नेगेटिव – किसी तरह का भी पेपर वर्क करते समय उस पर सावधानीपूर्वक विचार कर लें। क्योंकि किसी प्रकार का धोखा होने की संभावना है। वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से धन संबंधी मामलों में कुछ कमीं रहेगी।व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में सहयोगी और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली व्यवसाय में बढ़ोतरी करेगी। इसलिए उनकी योजनाओं पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा।लव – पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिवर्तित होने की उम्मीद है।स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ गर्मी की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है।भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5
मकर – पॉजिटिव – आज आप अधिकतर काम स्वयं ही योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कोमलता की वजह से बच्चों और परिवार को भावनात्मक संबल प्राप्त होगा।नेगेटिव – कभी-कभी आपके काम में रुकावट आने की वजह से कुछ तनाव महसूस हो सकता है। परंतु दोबारा से अपनी एनर्जी एकत्रित करके अपने काम पर लग जाएंगे। आज अपनी यात्राएं स्थगित रखें क्योंकि लाभ नहीं होने वाला।व्यवसाय – व्यापारिक गतिविधियों में किसी प्रकार की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करते चले। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।लव – पति-पत्नी के संबंधों में किसी बात को लेकर नोकझोंक उत्पन्न हो सकती है। आप अपने कुशल व्यवहार के द्वारा स्थितियों को सामान्य करने में सक्षम रहेंगे।स्वास्थ्य – आपको पहले भी आगाह किया गया है कि आप खांसी, जुकाम व गले से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें।भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2
कुम्भ – पॉजिटिव – आज आप हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। अचानक से ही कोई काम बनने से मन में संतोष रहेगा। मित्र तथा सगे संबंधी आपकी बुद्धिमत्ता का लोहा मानेंगे। संतान पक्ष की तरफ से भी संतोषजनक परिणाम हासिल होंगे।नेगेटिव – परंतु क्रोध और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव से अपने आप को बचाएं। इनकी वजह से आपके कई बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस समय लाभ से संबंधित कुछ मामलों में भी कमी आएगी। परंतु टेंशन ना ले निकट भविष्य में जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।व्यवसाय – आपका व्यवहारिक दृष्टिकोण कार्य क्षेत्र में कई मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेगा। साथ ही पारिवारिक गतिविधियों से जुड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।लव – पति-पत्नी में कुछ तकरार होती रहेगी। परंतु इसका असर घर-परिवार पर नहीं पड़ेगा और जल्द ही उनके संबंध भी मधुर हो जाएंगे।स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही भी नहीं बरतनी है। और नियमों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5
मीन – पॉजिटिव – आज आपको कोई ईश्वरीय शक्ति महसूस होगी। समाज में आपकी कार्यकुशलता व क्षमता की सराहना होगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। आपका पूरा ध्यान सकारात्मक कार्यों की ओर लगा रहेगा।नेगेटिव – किसी नजदीकी रिश्तेदार के वैवाहिक संबंधों में अलगाव उत्पन्न हो सकता है। किंतु आपकी मध्यस्थता से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। आय के साधनों में कुछ कमीं आएगी। जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।व्यवसाय – व्यवसायिक गतिविधियों में भी अपना पूरा ध्यान रखें। क्योंकि वहां की कार्यप्रणाली पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता है। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थितियां बन रही है।लव – वैवाहिक संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही भी उचित नहीं है।भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।
आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  

 शुभ दिनांक : 6, 15, 24  शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
  शुभ वर्ष :  2022, 2026   ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी    कैसा रहेगा यह वर्षलेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here