Home क्राइम महिला पुलिस का बिना मास्क वालों के खिलाफ बड़ा अभियान

महिला पुलिस का बिना मास्क वालों के खिलाफ बड़ा अभियान

बाइक सवार युवती को चालान के लिए पकडकर लाते हुए

पलवल कोविड़-19 के चलते बगैर मास्क वालों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। अभियान में तेजी लाते हुए महिला थाना पुलिस ने पिछले चार-पांच दिनों में बिना मास्क सडकों पर आये 40 से 50 महिला और पुरुषों के चालान किए है। इनमें पुरुषों के साथ वाहन चालक महिलाएं भी शामिल है। महिला थाना प्रभारी अंजू देवी ने बताया कि कोविड़-19 भयानक महामारी के चलते लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से लगातार जागरुक किया जा रहा है कि वह खुद का व अपने परिवार का किस तरह से ध्यान रखें। लोगों को बार बार कहा जा रहा है की वे शरीरिक दूरी का पालन करें, अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें अन्यथा घर से बाहर निकलना छोड़ दें | जब भी घर से बाहर आएं मुंह पर मास्क लगाकर आयें ।

पलवल जिला प्रशासन कोरोना वायरस से बचने के उपायों पर विचार करते हुए

लेकिन पिछले कुछ दिनों से देखने में आया था कि लोग मुंह पर मास्क लगाए बिना ही वाहनों को सरपट सडक़ो पर दौड़ा रहे हैं। जिसके चलते कोविड 19 के खिलाफ देश की जंग मंद पद सकती है जिसके कारण ही इस अभिायन की शुरूआत की गई। लोगों को आर्थिक दंड देने के लिए बिना मास्क लगाये वाहन चालते मिलने पर उनको पकडक़र उनसे 500 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।

[the_ad id='25870']
महिला थाना प्रभारी अंजू देवी चालान पेपर भरते हुए

प्रतिदिन शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर नाका लगाकर बगैर मास्क वाले लोगों पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कानून सभी के लिए बराबर है , फिर वो महिला हो या पुरुष। प्रतिदिन 8 से 10 लोगों ऐेसे लोगों की धरपकड़ कर जुर्माना राशि वसूली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के बाद लोगों में जागरुकता भी देखने को मिल रही है। अब अधिकतर लोग मास्क लगाकर घरों से निकलने लगे हैं। फिर भी यदि बिना चेहरे पर मास्क लगाये कोई भी व्यक्ति या महिला वाहन चलाते पाया जाता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना राशि वसूली जाती रहेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here