Home ताज़ा खबरें कोविड-19 के मद्देनजर 70 हजार 320 लोग लिए सर्विलांस पर 52 हजार...

कोविड-19 के मद्देनजर 70 हजार 320 लोग लिए सर्विलांस पर 52 हजार 599 लोगों ने की सर्विलांस की अवधि पूर्ण


पलवल, 29 अक्टूबर(आवाज केसरी)।
सिविल सर्जन डा. ब्रह्मïदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 70 हजार 320 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 52 हजार 599 लोगों ने अपनी सर्विलांस की अवधि पूर्ण कर ली है तथा शेष 17 हजार 721 लोग सर्विलांस पर हैं।
सिविल सर्जन ने बताया कि जिला में कोविड-19 के पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आए 23 हजार 960 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13 हजार 306 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। सर्विलांस पर लिए गए कुल मामलों में 15 हजार 242 लोगों की पहचान आरोग्य सेतु एप के माध्यम से की गई।
इस समय जिला के 14 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में दाखिल है। अब तक 70 हजार 614 लोगों के कोरोना के टेस्ट के सैंपल विभिन्न लैब में भेजे जा चुके है, जिनमें से 65 हजार 362 मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 3 हजार 325 मामले पॉजीटिव मिले हैं और 1927 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिला से संबंधित मामलों में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 3 हजार 163 कोविड-19 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है।
उन्होंने बताया कि नागरिक हस्पताल में गर्भवती महिलाओं, आपातकाल में आने वाले सभी मरीजों की कोरोना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए राज्य हैल्पलाइन नंबर-85588-93911, स्वास्थ्य विभाग पलवल के हेल्पलाइन नंबर-01275-240022, 70278-40481 तथा 108 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर-01275-298051, 248901 पर भी 24 घंटे की निर्बाध सेवाएं शुरू की गई हैं।
उन्होंने लोगों से निवेदन किया की कही पर भी भीड़ दिखती है तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक-दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करे। उन्होंने लोगों से कहा कि जब तक जरुरी न हो तब तक घर से न निकले और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे और मास्क पहनकर ही घर से निकलें।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here