पलवल, 18 नवंबर (आवाज केसरी)। सिविल सर्जन डा. ब्रह्मïदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 83 हजार 320 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 65 हजार 689 लोगों ने अपनी सर्विलांस की अवधि पूर्ण कर ली है तथा शेष 17 हजार 631 लोग सर्विलांस पर हैं।
सिविल सर्जन ने बताया कि जिला में कोविड-19 के पॉजीटिव लोगों के संपर्क में आए 25 हजार 683 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13 हजार 672 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। सर्विलांस पर लिए गए कुल मामलों में 15 हजार 386 लोगों की पहचान आरोग्य सेतु एप के माध्यम से की गई।
इस समय जिला के 21 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में दाखिल है। अब तक 83 हजार 620 लोगों के कोरोना के टेस्ट के सैंपल विभिन्न लैब में भेजे जा चुके है, जिनमें से 77 हजार 765 मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 3 हजार 737 मामले पॉजीटिव मिले हैं और 2118 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिला से संबंधित मामलों में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 3 हजार 589 कोविड-19 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है।
इस जिले में 65 हजार 689 लोगों ने की सर्विलांस की अवधि पूर्ण
[the_ad id='25870']