पलवल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेवी प्रेरणा कालरा द्वारा गीता भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ रेखा सिंह थी। प्रेरणा कालरा ने कहा कि पुरूषों के पीछे नारी शक्ति का ही हाथ होता हैं। इसलिए आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं, पुरूषों से आगे हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में 37 रक्तदानियों ने रक्तदान करके नारी शक्ति को नमन किया। उन्होने यह भी कहा कि रक्तदान करने से कई प्रकार के रोगों की जांच निशुल्क होती है और साथ ही जरूरतमंदों की जान बचाकर आत्मिक संतुष्टि होती है। महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान बढ़े और उनके अन्दर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े इसीलिए आज का रक्तदान शिविर महिलाओं के लिए समर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं रक्तदान करने आई थी जिनमें से कुछ महिलाओं कोहिमा ग्रीन हिमोग्लोबिन की कमी पाई गई उन्हें हरी सब्जियां फल व जूस का सेवन करने की सलाह दी गई।
महिला दिवस पर 37 यूनिट रक्त एकत्रित
[the_ad id='25870']