पलवल। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा हरियाणा व जिला प्रभारी नूह (मेवात) महिला मोर्चा भाजपा वीर ममता चौहान ने
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है। मानव की अच्छी-बूरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छाता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू बाला, रानी, सुनीता आदि उपस्थित रहे।
वीर ममता चौहान ने पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया
[the_ad id='25870']