पलवल। विनायक ग्लोबल स्कूल में बच्चों में भारतीय संस्कृति व संस्कार की वृद्धि हेतु सत्य सनातन वैदिक धर्म प्रचार यात्रा के सौजन्य से यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के यजमान की भूमिका प्राचार्य अलका गुप्ता ने निभाई व दयाल मुनि यज्ञ के ब्रह्मा रहे। गंगाराम आर्य ने कार्यक्रम का संयोजन किया व अमीचंद आर्य ने भजनों के माध्यम से बताया कि हर व्यक्ति को ईश्वर से प्रेम करना होगा व पाप पुण्य के कर्मों के अंतर को समझना होगा। गंगाराम आर्य ने भजनों के माध्यम से बताया कि ओम नाम सृष्टि के प्रारंभ से था, वह हमेशा रहेगा विद्यार्थियों को अपने ज्ञान वृद्धि के विकास हेतु प्रातः इसका जाप करना चाहिए। संतोष आर्य व हर्ष देव ने भी बच्चों को अपने माता-पिता व गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का संदेश दिया। अंत में अलका गुप्ता ने सभी अतिथियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति व उसके मूल्यों को रक्षा हेतु यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है जो ना केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि बच्चों के मन, आत्मा व बूद्धी सभी को पवित्र कर ज्ञान की तरफ अग्रसर करता है। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक, बच्चे, हर्षदेव आर्य मंत्री शहर आर्य समाज, खेमचंद आर्य, चेताली दत्ता, सुषमा, दीपिका, विक्रम आदि उपस्थित रहे।
विनायक ग्लोबल स्कूल में संस्कार की वृद्धि के लिये यज्ञ का आयोजन
[the_ad id='25870']