पलवल। बुधवार को शिव विहार पलवल स्थित बीके सी. सै. स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सभी बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से विद्यालय में दीपावली की धूम रही। |इस रंगोली की मुख्य विशेषता रही कि प्रत्येक कक्षा ने एक विषयवार थीम पर रंगोली बनाई। जिसमे मुख्यतः फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर, हिंदी व अर्थशास्त्र आदि विषय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं ने अपनी सुंदर सुंदर रंगोलिया प्रस्तुत कीं। रंगोली का परिणाम सोमवार को प्रातःकालीन सभा में घोषित कर विजेता छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। प्री प्राइमरी विंग में दीपावली पर राम सीता व लक्षमण की झांकी प्रस्तुत की गई। नन्हे मुन्ने छात्रों ने राम भजनों पर खूब ठुमके लगाकर आनंद उठाया। प्रातः काल दीपावली के पावन अवसर पर विद्यालय में श्री श्याम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमे सभी श्रधालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। विद्यालय के प्राचार्य सतीश कौशिष ने रंगोली बनाने वाले छात्रों व उनके कक्षाध्यापक को बधाई दी तथा सभी विद्यार्थियों को घी व तेल के दीप जलाने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में प्राचार्य सतीश कौशिष व वाइस प्रेसिडेंट जितेश कौशिष ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बीके स्कूल में दिवाली पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
[the_ad id='25870']