Home शिक्षा फैशन शो में महिलाओं को किया सम्मानित

फैशन शो में महिलाओं को किया सम्मानित

प्रशिक्षण पूरा होने पर समिति द्वारा महिलाओं को दिए प्रमाणपत्र

पलवल। मानव सेवा समिति की पलवल शाखा द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र एवं नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र पर महिलाओं को छह महीने का कोर्स पूरा हो जाने के उपरांत डिप्लोमा वितरण किया गया। साथ ही छह महीने का कोर्स पूरा कर चुकी महिलाओं द्वारा अपनी तैयार की हुई ड्रेस पहनकर एक फैशन शो आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा रैंप वॉक किया गया और उनके आधार पर उन महिलाओं में से प्रथम स्थान पर रही मंजू, द्वितीय ममता और तृतीय अंजू को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया।
छह महीने का कोर्स पूरा करने के बाद सिलाई परीक्षा में प्रथम स्थान पर रही श्वेता, द्वितीय अंजू और तृतीय स्थान पर रही ममता को भी समिति की तरफ से पुरस्कृत किया गया। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में छह माह का कोर्स पूरा कर चुकी महिलाओं में प्रथम स्थान पर रही मनीषा, द्वितीय उर्मिला और तृतीय रश्मि को भी संस्था की तरफ से पुरस्कृत किया गया। सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षिका सविता बघेल एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षिका संगीता गर्ग को समिति की तरफ से विशिष्ट रूप से सम्मानित किया गया, क्योंकि यह दोनों ही टीचर अपनी पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रशिक्षित करके हर वर्ष महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रही हैं। मंच संचालन बंशीधर मखीजा ने किया। इसके साथ ही मानव सेवा समिति की महिलाओं का भी एक फैशन शो आयोजित किया गया और उसके आधार पर सविता बघेल को प्रथम एवं सीता वर्मा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से चंद्रसेन जैन, मुकेश मित्तल, डॉक्टर धर्मप्रकाश आर्य, विनोद जिंदल, मनीषा मंगला, सीमा गर्ग, राजबहादुर रावत, बीना मित्तल, रचित सिंगला, एपी सरदाना, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज छाबड़ा, यतिन कालड़ा, संजय खत्री, नमिता तायल, सुनीता शर्मा, अर्जुन विरमानी, मनोज बंधु, जयश्री जिंदल, राजेश अरोड़ा, संजय गर्ग, उमाशंकर गर्ग, रेनू छाबड़ा, गौरव कांत सिंगला, संतोष शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here