पलवल। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस सेवा दल मे प्रियंका भारद्वाज को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष महिला (शिक्षा सेवा समिति हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस सेवा दल ) नियुक्त किया है। इस अवसर पर प्रियंका भारद्वाज ने अध्यक्ष सोनिया गांधी, संगठन अध्यक्ष लाल जी देसाई, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, दिनेश कौशिक संगठन प्रभारी, रास रानियां, डॉ पूनम चौहान प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने के कार्य में प्रियदर्शनी कांग्रेस की जिला प्रमुख रहते हुए जिन कार्यों की मैंने शुरुआत की थी। उनको और तेजी के साथ में निभाऊंगी और जो भी निर्देश आला संगठन की तरफ से सौंपा जाएगा, उन जिम्मेदारियों को निरंतर प्रयास करके आगे बढ़ाऊंगी। मेहनत व संगठन से विश्वास का नाता जोड़े महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करूंगी। इस अवसर पर जिले व प्रदेश से भाई बहनों का शुभकामना संदेश मिला है, उनके प्रति भी में आभार व्यक्त करती हूं और विश्वास के साथ पार्टी की विचारधारा को अंतिम पायदान खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहूंगी।
प्रियंका भारद्वाज बनीं हरियाणा कांग्रेस की महिला अध्यक्ष
[the_ad id='25870']