Home शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व

दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व

पलवल। दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके लिए स्कूल में खास तैयारी की थी। उस वक्त लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए बच्चे अपने घर से ऑनलाइन असेंबली देख सकें, इसकी व्यवस्था की गई थी। स्कूल में अलग-अलग कक्षा के छात्रों द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस उत्सव को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भगवान के अयोध्या वापिस लौटने पर दीप प्रज्ज्वलित करके मनाया गया था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, मनमोहक नृत्य, गीत, भाषण, कविता, डांडिया और समूह नृत्य, नाटक जैसे  संस्कृति कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रो वॉइस चेयरमैन एसपी लाल ने सभी  विद्यार्थियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि दीपावली पर्व आधुनिक वातावरण में भी दीपावली पर्व अपनी परंपराओं को जीवंत बनाए हुए हैं। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके लिए उन्होंने सभी बच्चों की भरपूर सराहना की और आशीर्वाद भी दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन बीएन पचोरी ने भी सभी विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियो को बताया कि  दीपावली पर्व असत्य पर सत्य की और अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाया जाता है। दीपावली पर्व मर्यादा, सत्य, कर्म और सद्भावना का संदेश देता है।  विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए साधुवाद दिया।

[the_ad id='25870']

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here