पलवल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें हसनपुर निवासी क्षमा भारद्वाज को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। क्षमा भारद्वाज ने कई सामाजिक संगठनों में कार्य किया है। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा। पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जाएगा एवं संगठन की रीति नीति को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले इसके लिए प्रयास किया जाएगा। क्षमा भारद्वाज द्वारा विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी महिला मोर्चा बहन संतोष यादव, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया सहित जिले एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
क्षमा भारद्वाज बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य
[the_ad id='25870']