पलवल(गुरुदत्त गर्ग)। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने कहा जब से फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है। तब से भाजपा परेशान है और यह तय नहीं कर पा रही है कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से वह किस को अपना उम्मीदवार तय करेगी। दलाल ने कहा 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर का उदघाटन करने जा रहे है और वह चाहते है कि इस शुभ अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहें।

करण सिंह दलाल आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक निजी होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दलाल ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर आगामी 7 जनवरी को पलवल की ब्राह्मण धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। दलाल ने कहा इस सम्मेलन में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। भाजपा के शासनकाल में सबसे ज्यादा अनदेखी पलवल और फरीदाबाद जिले की हुई है। और यदि इन दोनो जिलों ने कोंग्रेस का साथ दिया होता तो प्रदेश में भाजपा की नहीं कोंग्रेस की सरकार होती। पलवल और फरीदाबाद जिले के जनता के बदौलत ही आज हरियाणा में गठबंधन की सरकार है। हरियाणा में आज हर वर्ग दुःखी है। इसलिए हरियाणा में आने वाली चुनावों मे कोंग्रेस पार्टी की जीत होगी। प्रदेश कांग्रेस संगठन में आपसी फूट पर बोले कि फूट तो भारतीय जनता पार्टी में भी है। यह तो चलता रहता है।
भाजपा प्रदेश में सरकार बनानी चाहे बनाए। लेकिन उसे देश को बांटना और लूटना नहीं चाहिए। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया तो सरकार चलाएंगे नहीं तो प्रदेश की जनता की आबादी उठाने का काम करेंगे। दलाल ने कहा आज भाजपा के कार्यकर्ता भी बीजेपी से नाराज है। क्योंकि बीजेपी ने जो वायदे और दावे जनता से किए थे। वह उन पर खरा नहीं उतर पाई है।
करण सिंह दलाल ने कहा जब से फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है। तब से भाजपा परेशान है और यह तय नहीं कर पा रही है कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से वह किस को अपना उम्मीदवार तय करेगी। दलाल ने कहा 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर का उदघाटन करने जा रहे है और वह चाहते है कि इस शुभ अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहें। साथियों ने केंद्र सरकार द्वारा आईपीसी सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट में बदलाव को आम जनता के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि इस बदलाव का सबसे बड़ा असर आम जनता पर पड़ेगा। सीआरपीसी आईपीसी और एविडेंस एक्ट में बदलाव करने से दो पैसे का सिपाही भी लोगों की मोबाइल और व्हाट्सएप तथा ईमेल आदि इंटरसेप्ट करेगा और फिर लोगों को तंग करेगा। विश्व सरकार ने मजिस्ट्रेट की पावर को काम करके पुलिस की पावर को और अधिक बढ़ा दिया है जिससे पुलिस जब चाहे किसी को भी तंग कर सकती है।पुलिस अपनी खूब मनमानी करेगी। जनता को लूटने खसोटने का काम करेगी। दूसरा असर यू-टयुबर्स पर पड़ेगा। उन्हें भी नई ब्रॉडकास्ट एक्ट के तहत बड़े चैनल की भांति सरकार से पूछ कर खबरें चलानी पड़ेगी।