अजय प्रताप सिंह दूसरी बार बने सचिव
पलवल। लायंस क्लब पलवल का आज विधिवत चुनाव कराया गया। जिसमें सर्व सम्मति से अजय सिंगला को क्लब का 2021-22 के लिए प्रधान चुना गया तथा लगातार दूसरी बार अजय प्रताप सिंह को सचिव व विनोद बंसल को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौपा गया। इससे पहले वर्तमान प्रधान नरोतम गर्ग ने एक वर्ष का पूरा विवरण दिया। उसके बाद डा. एमएल मनचंदा को चुनाव अधिकारी बनाया गया और राजेन्द्र कालडा ने अजय सिंगला का नाम अध्यक्ष पद के लिए सदन के समक्ष रखा। जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया। अजय सिंगला का कार्यकाल एक जुलाई 2021 से 30 जून 2022 तक रहेगा। उन्होने अपनी कार्यकारणी में लगातार दूसरी बार अजय प्रताप सिंह को सचिव व विनोद बंसल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौपा है। इसके इलावा डा. एमएल मनचंदा का जन्मदिन भी मनाया गया और अगामी 26 जून को क्लब की चार्टन नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बंसीधर मखीजा, नरोतम गर्ग, विनोद बंसल, विपिन कुमार, नितिन जैन, आसानंद छाबडा, डा. नरोतम गोयल, डा. सुभाष गोयल, पराग कालडा आदि मौजूद रहे।